(रशीद क़ुरैशी)
महोबा में जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी के साथ अभद्र व्यवहार और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले आरोपी महेश तिवारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तो लिया है, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

वहीं इसपर जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने बताया कि आरोपी महेश तिवारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है।
जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर जल्द आरोपी महेश तिवारी गिरफ्तार नहीं होता है, तो वह प्रदेश की राजधानी लखनऊ की ओर न्याय के लिए कूच करेंगे। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।
उन्होंने कहा है कि वह न्याय के लिए किसी भी हद तक जाएंगे और आरोपी को सजा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे।